फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने के चौकीदार की हत्याः खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव, सिर पर चोट के निशान, शराब ठेके पर हुआ था विवाद

Tue, 21 Feb 2023 10:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कांच के कारखाने पर काम करने वाले चौकीदार का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मौजूद लोगों से बात करते जानकारी जुटाई। पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन
महाराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक कारखाने के चौकीदार का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मौजूद लोगों व मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। मृतक के सिर में चोट के निशान मिले हैं। लोगों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना उत्तर थाना क्षेत्र के बैंदी के पुलिया के पास की है। यहां मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो गांव में अन्य लोगों को जानकारी दी। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

कांच इकाई में करता था चौकीदारी

पुलिस की जांच व पूछताछ में मृतक की पहचान नारखी थाना क्षेत्र के पचवान स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी विपिन कुमार उर्फ महाराज सिंह (40) के रूप में हुई। बताते हैं कि महाराज सिंह पचवान कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। वह बैंदी तिराहा स्थित एक कांच इकाई में चौकीदारी करता था।

भाई को दी गई सूचना

कार्यवाहक थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार का यहां कोई नहीं रहता है। जानकारी मिली है कि उसका एक भाई सचिन दिल्ली में रहता है। उसको सूचना दे दी गई है। उसके भाई के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक का घटनास्थल के पास ही स्थित शराब के ठेका पर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें