फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वाले बोले- दहेज के लिए कर दी हत्या

Wed, 08 Feb 2023 07:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


मामला बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव का है। गांव निवासी नीलम (20) का विवाह दो साल पहले मनीष के साथ हुआ था। मंगलवार को मनीष शादी समारोह में शामिल होने के लिए टूंडला आया था। घर पर उसके दो भाई और पत्नी नीलम रह गई थी। 

पुलिस कर रही जांच

मनीष देर रात घर पहुंचा तो कमरे के अंदर पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। महिला का शव फंदे पर लटका देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।

पति करता है मजदूरी

थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि नीलम आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के ककऊ गांव का रहने वाली थी। दो साल पहले उसका विवाह फिरोजाबाद में हुआ था। मनीष मजदूरी करता है। जबकि, मनीष के पिता वाहन चालक है। नीलम की सास पिछले दो माह से ललितपुर में रह रही है। गांव में मनीष और उसके दो भाइयों के साथ नीलम रहती थी। नीलम के परिजन ने दहेज हत्या आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें