फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे पड़ी मिली पूर्व प्रधान की लाश, परिजन बोले- अपहरण कर हत्या की गई

Sun, 07 Apr 2024 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे पूर्व प्रधान की लाश पड़ी मिली। खबर पुाकर रोते बिलखते पहुंचे परिजन ने कहा कि अपहरण करके हत्या की गई है। 
विज्ञापन
पूर्व प्रधान जसराम रजक का फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को एक्सप्रेसवे किनारे पूर्व प्रधान का शव पड़ा मिला। गांववालों ने देखा तो घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। परिजन ने हत्या करने की बात कही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना नगला खंगर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे स्थित गनपतपुर गांव के पास की ही। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। खबर फैली तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान मिले कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त पूर्व प्रधान जसराम रजक (45) के रूप में हुई। 

वह मूल रूप से आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के मणिपुरा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन ने अपहरण करके हत्या की बात कही। बताया कि वह घर से फतेहाबाद के लिए निकले थे। लेकिन, उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनय मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधान बाइक से निकले थे। रात को किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की संभावना प्रतीत हो रही है। इससे उनकी मृत्यु हो गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें