फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुत्रवधू ने मायके वालों से सास-ससुर को पिटवाया, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 May 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। गाय को बांधने की कहने पर पुत्रवधू ने मायके से परिजन को बुला लिया। मायके से आए परिजन ने सास-ससुर को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर निवासी हरी सिंह ने 9 मई को सुबह सात बजे अपनी पुत्रवधू मीना से गाय को बांधने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गई। आरोप है कि पुत्रवधू मीना ने अपने मायके से पिता बैजनाथ, भाई रिषी व नीटू निवासी नगला खरगा को बुला लिया। घर पहुंचते ही मायके पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पुत्रवधू के मायका पक्ष के लोग व उनके ही पुत्र श्याम सुंदर के सहयोग से उनके व उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें