फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का रिश्ता तय करने जा रहे पिता की मौत

Sun, 11 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद में भाई और भतीजे के साथ बेटी के लिए रिश्ता तय करने जा रहे बाइक सवार पिता की हादसे में मौत हो गई। जबकि भाई और भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घायलाें की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



थाना नगला खंगर के गांव नगला दुली निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र पातीराम अपनी बेटी के लिए रिश्ता तय करने भाई सूरज और भतीजे आकाश के साथ टूंडला के गांव चूल्हावली आने के लिए बाइक से भदान स्टेशन पर जा रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग नगला धनपाल के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्हें आगरा रेफर किया गया। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। चंद्रभान की मौत से उनमें कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नगला खंगर का कहना है कि पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें