फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के साथ बिजली चेकिंग, दहशत में उपभोक्ता

Sun, 11 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। विद्युत विभाग द्वारा शहर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान पर सवाल उठने लगे हैं। सुबह छह बजे से ही विभाग के दबंग किस्म के प्राइवेट कर्मचारी घरों पर दस्तक दे रहे हैं, जिससे उपभोक्ता दहशत में हैं। रविवार को सुबह छह बजे कई क्षेत्रों में विद्युत टीमों ने दस्तक दी। कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे उपभोक्ताओं की वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान के नाम पर प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा फिर से उपभोक्ताओं का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। सुबह 5-6 बजे जब लोग गहरी नींद में होते हैं,


 ऐसे में यह दबंग किस्म के प्राइवेट कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों पर दस्तक दे रहे हैं, जिससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। शहर में यह क्रम पिछले कई दिनों से चल रहा है। विभाग द्वारा शुक्रवार को करबला, सदर बाजार, घेर आसग्रान में छापेमारी की गई तो शनिवार को नंदराम चौक, रामनगर, श्याम नगर, सदर बाजार में। रविवार को भी लेबर कालोनी सहित कुछ स्थानों पर सुबह छह बजे वीडियोग्राफी कराई गई। प्रथम सबडिवीजन के अंतर्गत एसडीएम सचिन गुप्ता के नेतृत्व में टापा पैठ पर कैंप लगाकर 50 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन निर्गत किए गए। कैंप में उपभोक्ताओं के बिल ठीक कराने, बिल जमा कराने की कार्रवाई की गई। क्षेत्र में नए पोल, केबल व ट्रांसफार्मर भी स्थापित कराए, जिससे उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति मिल सके।

बिजली चोरी रोकने को महाअभियान आज से
शासन के निर्देश पर जनपद में बिजली चोरी रोकने को महाअभियान का शुभारंभ आज से होगा। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह, एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसडीएम सदर विजय कुमार, सीओ सिटी, पुलिस एवं पीएसी की मौजूदगी में सोमवार को आसफाबाद, पुरुषोत्तम बिहार क्षेत्र में विद्युत विभाग की सभी टीमें एक साथ घर-घर दस्तक देंगी।
विज्ञापन


तुम्हारी वीडियो बन गई है मिल लेना...
तीन दिन पहले बिजली विभाग में ठेके पर काम कर रहे कुछ युवक घेर आसग्रान क्षेत्र में सुबह छह बजे पहुंचे। वीडियो कैमरा से इन्होंने रिकार्डिंग की इसके बाद अपभोक्ताओं को धमकाया कि मिल लेना। कई लोगों से सौदेबाजी की गई।



डीएम के निर्देश पर सुबह और रात्रि में लगातार चोरी रोकने को अभियान चल रहा है। टीमों के साथ एसडीओ व जेई लगातार चेकिंग करा रहे हैं फिर भी कोई प्राइवेट कर्मचारी गड़बड़ी करता है, उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

शंकरलाल, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें