फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सिलिंडर में लगी आग ने मचाई तबाही, देखते ही देखते घर बना आग का गोला, आठ लोग घायल

Mon, 06 Apr 2026 02:43 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शॉर्ट सर्किट से सिलिंडर में आग लगने के बाद पूरा मकान चपेट में आ गया और आठ लोग झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में एटा तिराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक मकान में सिलिंडर में आग लग गई। जिससे आग पूरे मकान में फैल गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। जिनको संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के मोहल्ला एटा तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाली गली ने मोहम्मद रसीद और फरीद दोनों भाई रहते हैं। दोनों भाई बिरयानी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घर में रखे सिलिंडर में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट से होना बताई गई है। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य रिश्तेदारी मौसी की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने सिकंदराराऊ हाथरस गए हुए थे। 

 

बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट के चलते हादसा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। इस हादसे से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। मकान के अंदर रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें