फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गले पर निशान, सिर पर चोट, कटी उंगली...दोस्तों ने इसलिए दी चंदन को बेरहमी से माैत; सनसनीखेज खुलासा

Wed, 01 Apr 2026 09:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। सड़क किनारे युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया तो हर कोई सन्न रह गया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांती रोड पर मां दुर्गा ईंट भट्ठे के पास सोमवार रात गला रेतकर की गई चंदन की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी निर्माण श्रमिक ठेकेदार समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह शराब पीने के दौरान महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी और पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर ममता डिग्री कॉलेज अंडरपास के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी सैलई, रामगढ़ निवासी तेजवीर और उसके साथी ललित उर्फ सिंटू उर्फ बीटा व समीर निवासीगण सैलई, रामगढ़ ने बताया कि मृतक चंदन निवासी सैलई अक्सर शराब पीने के बाद उनके परिवार की महिलाओं के बारे में अशोभनीय और अभद्र टिप्पणियां करता था। 28 मार्च को भी शराब पीने के दौरान चंदन का आरोपियों से विवाद हुआ था। तभी आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी।
 

30 मार्च की रात को आरोपियों ने उसे घर के बाहर खीरा खरीदते हुए देखा। उसे शराब पीने के बहाने बुला ले गए। खीरे काटने के लिए एक कैंटीन से चाकू लिया था। इसके बाद पांच क्वार्टर शराब खरीदी थी, जिसे पीने के बाद फिर से महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी के कारण चंदन से विवाद हुआ। इसी पर गुस्से में चाकू से चंदन का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और शव को सांती रोड पर फेंक कर फरार हो गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, एक मोटरसाइकिल और हत्या के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। मृतक चंदन के पिता महेश की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। चंदन ने वर्ष 2015 में प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी चूड़ी जुड़ाई का काम कर घर चलाती है।

 
विज्ञापन

राहगीरों ने देखा था शव
गांव मिलिक में एक ईंट भट्ठे के सामने सड़क किनारे राहगीरों ने देररात चंदन का शव पड़ा देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के गले पर धारदार हथियार (चाकू) के गहरे निशान थे, सिर पर चोट थी और हाथ की उंगली भी कटी हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

ये भी पढ़ें-यूपी में तीन को फांसी: महिला और रिश्तेदार को उतारा था माैत के घाट, पति-देवर और ससुर को सजा; सास को मिली राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें