फिरोजाबाद में एक युवक लगातार इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड कर रहा था। मामले का साइबर सेल की टीम ने संज्ञान लिया। टीम आरोपी की तलाश कर रही है
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले को संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
नगला सिंघी थाना क्षेत्र निवासी युवक लगातार इंस्टाग्राम पर अपने स्टेट्स पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड कर रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच की। जांच में पुलिस ने पाया कि थाना नगला सिंघी के गांव नगला कदम निवासी शशिकांत इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी की जा रही है।
मामले में गृह मंत्रालय भारत सरकार के साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना नगला सिंघी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।