वीडियो वायरल होने के बाद भाकियू भानू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील में प्रदर्शन करते हुए। अ?
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। तहसील जसराना में कार्यरत लेखपाल राघवेंद्र का शनिवार को रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
तहसील में कार्यरत लेखपाल राघवेंद्र से जसराना निवासी युवक कई दिनों से पैतृक संपत्ति में बंटवारे (कुरा) के लिए कह रहा था। युवक की माने तो उसके पास अधिकारियों का आदेश भी था। लेखपाल उसे टहला रहे थे। तुरंत कार्य करने के लिए लेखपाल ने छह हजार रुपये मांगे।
युवक ने तहसील में लेखपाल को पैसे दिए। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में लेखपाल एवं युवक के बीच लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है। पहले युवक ने दो हजार दिए तो लेखपाल ने मना कर दिया। पांच हजार देने के बाद भी लेखपाल नहीं माना। उसके बाद युवक ने एक हजार रुपये देने की बात कही। रुपये मिलने के बाद लेखपाल ने दो दिन में कार्य करने का भरोसा दिया।
लेखपाल राघवेंद्र ने कहा कि उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है। एसडीएम जसराना देवेंद्रपाल सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर लेखपाल को निलंबित किया गया है। वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाकियू भानू ने किया तहसील में प्रदर्शन, कहा भ्रष्टाचार हो समाप्त
जसराना। लेेखपाल के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह टाइगर, रजनीश जैन ने तहसील में किसानों एवं पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि वीडियो तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का आइना है।