फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय मंडल ने धूमधाम से निकाली श्रीराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
विजय दशमी पर क्षत्रिय मंडल कार्यालय पर हवन पूजन करते समिति के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दशानन के वध के बाद प्रभु श्रीराम की विजय यात्रा के रूप में शोभायात्रा निकाली गई। क्षत्रिय मंडल के तत्वावधान में मंगलवार रात को निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा सदर बाजार स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान स्थित क्षत्रिय मंडल कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा का आगाज अतिथियों ने श्रीराम की आरती उतार कर की। शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

एक रथ पर भगवान शिव जी विराजमान थे तो दूसरा रथ भगवान गणेश का था। काली अखाडे़ अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। भगवान राम के रथ के साथ क्षत्रिय मंडल के पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद थे। शोभायात्रा छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड आदि से होते हुए रामलीला मैदान स्थित क्षत्रिय मंडल के कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के दौरान क्षत्रिय मंडल के अध्यक्ष गौरव जादौन, शिव प्रकाश, रमेश जादौन, राजीव, सतीश चौहान, गोविंद, इंद्र प्रकाश, रामजी चौहान, दीपक जादौन, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें