रंगभरनी एकादशी पर राधा मोहन मंदिर में राधा कृष्ण भगवान पर गुलाल चढ़ाते महंत
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रंगभरनी एकादशी के साथ होली महोत्सव का आगाज हो गया। भक्तों ने राधा-कृष्ण के साथ होली खेली। अब कई मंदिरों में पांच दिवसीय होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
शहर के प्राचीन बिहारीजी मंदिर में रंगभरनी एकादशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने बिहारीजी महाराज एवं लाडली राधारानी को भजन गाकर रिझाया। मंदिर प्रांगण में अबीर-गुलाल उड़ाकर होली खेली। शाम को पंडित मुन्नालाल शास्त्री के निर्देशन में आरती की गई। ठंडाई का भोग लगाया गया। उपाध्यक्ष राजबहादुर, रामअवतार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद,, सुभाषचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
इधर, मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन मंदिर में रंगभरनी एकादशी पर ठाकुरजी महाराज ने श्वेत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। राधे-राधे के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। शिवभक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने बताया कि होली उत्सव रविवार तक चलेगा। श्याम भारद्वाज, देवनाथ, सुभाष बंसल, अतुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इधर, राधाकृष्ण मंदिर में भी भक्तों ने होली खेली। गोपाल आश्रम में भी बड़ी संख्या में रंगभरनी एकादशी पर महिलाएं पहुंचीं।
रंगभरनी एकादशी पर सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में होली खेलती महिला श्रद्धालु- फोटो : FIROZABAD
रंगभरी एकादशी पर गोपाल आश्रम स्थित आंवला की पूजा करती महिलाएं- फोटो : FIROZABAD