फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रवाड़ में फाउंडेशन पर स्थापित की गई भगवान महावीर की 15 टन की प्रतिमा

विज्ञापन
क्र्रेन से ले जाते प्रतिमा। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैन अतिशय क्षेत्र में चंद्रवाड़ में पंचकल्याणक महोत्सव के लिए मूर्ति लगाने का कार्य शुरू हो गया है। भगवान महावीर स्वामी की 15 टन की प्रतिमा को कमल पर स्थापित किया गया। अन्य प्रतिमाएं भी जल्द ही स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

चंद्रवाड़ जैन मंदिर में दो साल पूर्व भगवान महावीर आर भगवान मुनिसुब्रतनाथ की खड़गासन प्रतिमा आई थी। इसके लिए फाउंडेशन बनाने का कार्य चल रहा था। फाउंडेशन बनने के बाद भगवान महावीर की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया। प्रतिमा को स्थापित करने में दो क्रेन से पांच घंटे का समय लगा। विधानाचार्य ऋषभ जैन ने मंत्रोच्चारण के साथ शुद्घि कर प्रतिमा को स्थापित कराया।
आयोजक समिति के योगेंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि चंद्रवाड़ में तेजी से कार्य चल रहा है। शीघ्र ही पंचकल्याणक महोत्सव की घोषणा की जाएगी। लगभग 1500 वर्ष के बाद में ऐतिहासिक पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान सनतकुमार जैन, नितेश जैन, अतुल जैन, गजेंद्र, अरुण जैन, पिंटू जैन, पंकज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें