शिकोहाबाद- जश्ने मीलादुन्नबी का जुलूस न निकालने की घोषणा करते हुए मौलाना हबीब अशरफ व अन्य।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जश्ने ईद मिलादुन्नबी जलूस कमेटी द्वारा लाला की सराय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें 30 अक्तूबर जुमा को आयोजित होने वाले प्रमुख त्योहार (बारह रवी उल अव्वल ) जश्न-ए- ईद मिलाद-उन-नबी पर होने वाले तमाम कार्यक्रम व जुलूस न निकालने का निर्णय लिया है।
कमेटी संयोजक (सदर) मौलाना हबीब अशरफ व सद्दाम हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी के त्यौहार पर घर पर ही आयोजन किए जाते रहे हैं। इस बार कोविड-19 के मद्देनजर किसी भी प्रकार का जुलूस सार्वजनिक स्थानों व सड़कों पर आयोजित नहीं होगा। हमारी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग में जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के अलावा कोई भी संगठन जुलूस के लिए अधिकृत नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से घरों में खूब रोशनी करें और परचमे मोहम्मदी लहराएं। सलीम कादरी, हाफिज जान-ए-आलम, हाफिज, हारुन कादरी, मौलाना रजाउल मुस्तफा, हाफिज शाकिर नूरी, मौलाना रिहान, मोहम्मद शाहिद, मुहम्मद हनीफ आदि मौजूद रहे।