जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सदर बाजार स्थित दुकानों पर रखे भगवान कृष्ण के स्वरूप
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ईद और रक्षाबंधन के बाद अब बाजार कान्हा के जन्मोत्सव के लिए सजकर तैयार हो रहा है। महिला, पुरुष और बच्चे परिवार के साथ कान्हा के लिए नई पोशाक, मुरलिया, सिंहासन और झूला आदि खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानदार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिक्री को लेकर उत्साहित हैं।
बाजार में दुकानों पर कान्हा की पोशाक से लेकर झूले आदि भी सज गए है। एक से एक आकर्षक पोशाक बाजार में मौजूद है। शहर का सदर बाजार हो या फिर छोटे चौराहा के पास की दुकानें या एसआरके कॉलेज के पास का मार्केट सभी जगह जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। घर-घर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तयारी चल रही है।