फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदभव ने सिंगिग आइडोल में नगर का नाम देश में किया रोशन

विज्ञापन
शिकोहाबाद सिंगिग में नगर का नाम रोशन करने वाला उद्भव शर्मा। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर में होनहार प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी है तो उन्हें सही प्लेटफार्म मिलने और तराशने की। नगर के उद्भव शर्मा ने वाईएसआई सिंगिंग आइडोल में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है। उदभव के इस कार्य के लिए उसके परिवार को बधाइयां मिल रही हैं। उद्भव साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार शर्मा (आधार) कवि के साथ एक समाजसेवी भी हैं। उनका बेटा उदभव देहरादून में बीटेक ऑनर्स कंप्युटर साइंस में द्वितीय सेमिस्टर का छात्र है।
विज्ञापन

छात्र उद्भव ने पहले तो वाईएसआई मोशन पिक्चर्स द्वारा आयोजित सिंगिंग आइडोल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें 85768 प्रतिभागी शामिल हुए। ग्राड फिनाले के लिए दस प्रतिभागियों में जगह बनाई। फिर ग्रांड फिनाले में देश भर से लोगों की राय तथा फिर जजों के निर्णय के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। जबकि पिता समाजसेवी हैं और देश के प्रतिष्ठित कवियों में सुमार हैं। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज शिकोहाबाद के संगठन मंत्री भी हैं। उदभव की इस उपलब्धि पर लेखनी, गुंजन, सृजन, साक्षात्कार, फेसबुक लाइव सहित कई संस्थाओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें