फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग करते समय लगा करंट चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
शिकोहाबाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम नरेंद्र सिंह जानकारी लेते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड पर सबमर्सिबल की बोरिंग करते समय दो मजदूरों को करंट लग गया। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम नरेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्टेशन रोड निवासी वीनेश यादव अपने घर के सामने वाहनों की धुलाई के लिए सबमर्सिबल की बोरिंग मशीन से करा रहा है। मशीन पर नगला खंगर के गांव कांधऊ निवासी रामपाल उर्फ भोले (22) पुत्र छोटेलाल और उसका चचेरा भाई सीटू (18) पुत्र नरेश काम कर रहे थे। दो दिन पूर्व वीनेश ने अपने घर के बाहर बोरिंग कराने के लिए मशीन लगवाई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दोनों भाई काम कर रहे थे। तभी बोरिंग में फंसाते समय पाइप पास से जा रही केबल में छू गया और पाइप में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग भाग गए। जानकारी पर एसडीएम नरेंद्र सिंह और एसएचओ सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जायेगी।
मृतक के परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायता
एसडीएम नरेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरों के परिवारों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवारों की यथासंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

एक साल पूर्व हुई थी भोले की शादी
रामपाल उर्फ भोले की शादी एक साल पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी बबीता पांच माह की गर्भवती है। हादसे की जानकारी पर बबीता का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि रामपाल दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई प्रेमपाल भी मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उधर सीटू दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई बंटी और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें