फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया भगवान चंद्रप्रभु का मोक्षकल्याणक दिवस

विज्ञापन
गांधी नगर स्थित जैन मंदिर में भगवान चंद्र प्रभु के मोक्ष कल्याण दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाते भक्त? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चंद्रप्रभु भगवान के मोक्षकल्याणक शहर में भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान चंद्रप्रभु विधान भी आयोजित किया गया। निर्वाण कांड पढ़कर श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रप्रभु में भगवान चंद्रप्रभु के निर्वाणोत्सव पर बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। सुबह शांतिधारा की गई, जिसका सौभाग्य ललितेश जैन को मिला। श्रीजी का प्रथम अभिषेक प्रमोद जैन द्वारा किया गया। मंगल कलश स्थापना विनय जैन राजा ने की। मंदिर में चंद्रप्रभु विधान कराया गया। विधानाचार्य पंडित ऋषभ जैन घिरोर द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया तो श्रद्धालुओं ने श्रीजी के समक्ष अर्घ्य समर्पित किए।
अंत में निर्वाण कांड पढ़कर श्रीजी के समक्ष लाडू चढ़ाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन, महिला मिलन और धर्म जागृति संस्थान के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान राजीव जैन रागी, महेंद्र जैन, संजय जैन डब्बू, विनोद रपरिया, भोला जैन, अजय जैन, हेमेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे। गांधी नगर स्थित पार्श्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। रतन जैन एवं विकास जैन एडवोकेट के निर्देशन में विधि-विधान से निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस दौरान रतन जैन, सुरेशचंद्र जैन, महावीर जैन, अमित जैन, जयप्रकाश जैन, मुन्नालाल जैन, राजीव जैन आदि उपस्थित रहे। अट्टा वाला जैन मंदिर, नसियाजी मंदिर, विभव नगर स्थित शांतिनाथ जिनालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें