मुहल्ला दुली स्थति राधा मोहन मंदिर में भगवान राधा मोहन के स्वरूप
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के मोहल्ला दुली में स्थित श्री राधामोहनजी महाराज का मंदिर काफी प्राचीन है। इसकी स्थापना ग्वालियर के मराठवाड़ा वंशजों ने फिरोजाबाद नगर के तीन मंदिरों के साथ कराई थी। उस समय मराठों ने फिरोजाबाद मेें अपनी सेना की छावनी एवं बारूद की फैक्टरी का निर्माण किया था। राधामोहन महाराज की प्राचीन मूर्ति अष्टधातु द्वारा निर्मित है और लगभग तीन सौ पचास वर्ष पूर्व की है।
मराठा वंशों ने घंटाघर स्थित भगवान रामचंद्र का मंदिर एवं हनुमान मंदिर के साथ राधा-मोहन का मंदिर का निर्माण कराया था। ट्रस्ट के अध्यक्ष बालकृष्ण अग्रवाल बताते हैं कि इन तीनों मंदिरों का निर्माण लगभग तीन सौ पचास साल पूर्व में कराया गया था। राधा-मोहन महाराज मंदिर के अभिलेखों से पता चलता है कि उस समय ग्वालियर राज्य से एक रुपये प्रति माह मंदिर को दिया जाता था। जिसमें आठआने मंदिर पुजारी और भोग प्रसादी के लिए होता था। वर्तमान में मंदिर का जीर्णोद्धार उद्योगपति एवं समाजसेवी पीके जिंदल के सहयोग से कराया जा रहा है। पुजारी के रुप में मंदिर की सेवा पुजारी श्याम भारद्वाज कर रहे हैं।