फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुर्गाष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 05 Apr 2025 07:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मां राजराजेश्वरी कैलादेवी भवन।
विज्ञापन
आज घरों में होगा कन्या पूजन, जगह-जगह होगा प्रसाद का वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दुर्गाष्टमी पर मां राज राजेश्वरी मां कैलादेवी भवन एवं मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी, बीहड़ वाली माता मंदिर पर पूरे दिन भीड़ उमड़ती रही। कोई नेजा लेकर तो कोई दंडौती लगाते हुए मां के दरबार में पहुंचा। प्रसाद बांटने का क्रम पूरे दिन चलता रहा।
शनिवार को शक्ति एवं सौंदर्य का प्रतीक मां दुर्गा का आठवां रूप महागौरी की पूजा अर्चना घर-घर की गई। नौ दिन तक व्रत रखने के साथ ही साथ अष्टमी के दिन भी घरों में महिलाओं, युवतियों ने व्रत रखने के साथ पूजा अर्चना की। इसके कारण तड़के तीन बजे से लेकर देर रात्रि तक मां राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर श्रद्धालुजनों के आने का क्रम चलता रहा। मंदिर में दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना करके देवी मैय्या के गीतों पर महिलाएं, युवतियों के साथ युवक थिरक रहे थे। पूरा मंदिर प्रांगण मां के जयकारों से गूंज रहा था। दूर दराज के क्षेत्रों से लोग छोटा हाथी-ट्रैक्टरों के साथ डीजे पर नाचते-थिरकते हुए मां के दरबार में पहुंच रहे थे। मां का भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। हर कोई मां के दर्शन करके खुद को धन्य मान रहा था। राहगीरों को भी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। यही नहीं मंदिर प्रांगण में मां की पूजा अर्चना के साथ आरती उतार रहे थे। उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर अष्टमी के दिन पूजा अर्चना के साथ मनौती मांगने को भक्त पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में पूरे दिन यहां काफी भीड़ लगी दिखाई दी। दूर दराज क्षेत्रों से लोग दर्शन को आ रहे थे। थाना मटसेना क्षेत्र में बीह़ड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में भी सैकडों की संख्या में नेजा एवं प्रसाद लेकर श्रद्धालुजन पहुंच रहे थे। यही नहीं काफी श्रद्धालुजन टोलियों के रूप में यहां पहुंच कर मनौती मांग रहे थे। जिनकी मनौती पूरी हो रही थी वह प्रसाद बांटने के साथ मां की पोशाक चढ़ा रहे थे। शहर के बड़ी माता मंदिर, कोटला रोड पर नगला करन सिंह दुर्गा मंदिर, पथवारी मंदिर कोटला मोहल्ला, शहर के जोशियान माता मंदिर, बसंत बिहार कालोनी स्थित माता मंदिर, बघेल कॉलोनी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भारी भीड़ रही।



आज घर-घर होगा कन्या पूजन
फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को घर-घर कन्या व लांगुरों का पूजन किए जाने के साथ उनको भोजन कराया जाएगा। प्रसाद का भी वितरण होगा। इसकी तैयारी हर कोई एक दिन पहले ही करता दिखाई दिया। खासतौर से नगर की पॉश कालोनियों में कन्याओं को एक दिन पहले ही बुलावा दिया जा रहा था। ताकि नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या का इंतजार नहीं करना पड़े। कन्याओं को भेंट करने को कोई चुनरी तो कोई कपड़ों एवं अन्य उपहार खरीद रहे थे। संवाद
विज्ञापन




दंड़ौती लगाने वालों की रही भीड़..
फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के दिन शहर में दंडौती लगाने के साथ मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन तक श्रद्धालुजन पहुंचते हैं। इसके कारण चंद्रवार गेट स्थित पथवारी माता मंदिर,रामेश्वर महादेव मंदिर गल्ला मंडी, 84 घंटा मंदिर के साथ-सथ लेबर कॉलोनी माता मंदिर, करबला स्थित माता मंदिर, सुहागनगर स्थित माता मंदिर से ही श्रद्धालुजन टोलियों के रूप में दंडौती लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे थे। दंडौती परिक्रमा के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर रास्ता बंद करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें