फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आपत्ति दाखिल करने के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 30 Dec 2025 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत निर्वाचक नामावली में आपत्ति दाखिल करने का था आखिरी दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। पंचायत निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद प्रशासन ने 30 दिसबंर तक आपत्तियां मांगी गई थी। मंगलवार को आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन होने पर आपत्ति दाखिल करने के लिए तहसील में लोगों की भीड़ लगी रही। जानकारी के अभाव में लोग भटकते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

पंचायत निर्वाचक नामावली में आपत्ति दाखिल करने आए ग्राम पंचायत रुहासी के प्रधान सुरेश यादव ने बताया बीएलओ द्वारा उनके गांव के कई मतदाताओं के नाम काट दिए हैं जबकि बाहर रहने वाले मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं। दस मतदाता ऐसे भी है जो आयु पूरी कर चुके हैं फिर भी नाम नहीं जोडे़ गए हैं। एसडीएम द्वारा अधिकृत रजिस्ट्रार कानूनगो नेत्रपाल को आपत्तियां दाखिल कर उनके निस्तारण की मांग की। वहीं कटौरा निवासी हरेंद्र सिंह ने बीएलओ पर सही तरीके से कार्य नहीं करने का आरोप लगाकर आपित्तयां दाखिल की। वहीं ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के प्रधान मनोज यादव ने भी मतदाता सूची में गड़बडी करने का आरोप लगाया। इस दौरान आधा सैकड़ा से अधिक लोग तहसील जसराना पहुंचे और आपत्तियां सौंपकर निस्तारित करने की मांग की। जानकारी के अभाव में लोग परेशान भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें