फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अटल ने रखी विकास और सुशासन की मजबूत नींव

Tue, 30 Dec 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा - फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा महानगर द्वारा शिकोहाबाद विधानसभा के भाजपा कार्यालय पर सोमवार को अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष विष्णु सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आगरा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में मूल्यों से समझौता किए बिना सुशासन की नींव रखी। विशिष्ट अतिथि गिर्राज सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर जो अग्रणी भूमिका निभा रहा है, वह अटल जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। पूर्व जिला अध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, कन्हैयालाल गुप्ता और लक्ष्मी नारायण यादव ने भी अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सम्मेलन का संयोजन राम नरेश कटारा एवं संचालन महामंत्री केशव फौजी ने किया। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, सत्यपाल सिंह, आनंद यादव, मुन्नी देवी, अंजना चौहान, और गौरव बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें