फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसान से रुपये छीनकर भाग रहा था युवक, भीड़ ने जमकर लगाई धुनाई...फिर पुलिस को सौंप  दिया

Fri, 22 Aug 2025 05:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में किसान से 48 हजार रुपये छीनकर भाग रहे युवक को भीड़ ने दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस भी आ गई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में वाहन की किस्त जमा करने आए किसान के रुपये लेकर एक युवक भाग निकला। किसान के बेटे ने आरोपी का पीछा करके उसे पकड़ लिया। जिसकी भीड़ ने पिटाई कर दी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रणवीर कुमार निवासी किशनपुर शुक्रवार को अपने पुत्र रवि के साथ एसबीआई बैंक में गाड़ी की 50 हजार रुपयों की किस्त जमा करने के लिए आया था। वह एटीएम से रुपये जमा कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद युवक ने किसान को गुमराह करते हुए कहा कि मशीन से जमा करने पर 600 रुपये अधिक लगेंगे। आरोपी ने पिता-पुत्र को बातों में फंसाकर अंदर से रुपये जमा करने का आश्वासन दिया।

आरोपी ने 48 हजार रुपये किसान से जमा करने के लिए ले लिए और उसको चकमा देकर वहां से भाग निकला, लेकिन किसान के बेटे रवि ने आरोपी को भागते हुए देख लिया। जिसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ा गया आरोपी भिंड का रहने वाला बताया गया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें