फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे से गुजरेगा अपराधी तो कंट्रोल रूम में बजेगा सायरन

Fri, 22 May 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध पर लगाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अब हाईटेक प्रणाली अपना रही है। पुलिसकर्मी गैजेट्स का प्रयोग कर रहे हैं तो वहीं अब शहर के चौराहे पर आईटी बेस्ट रिफलेक्टेड कैमरे लगाकर अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी। चौराहे से गुजरते ही कंट्रोल रूम में सायरन बज उठेगा और अपराधी दबोचा जाएगा। इसके अलावा पुलिस आनलाइन सिस्टम डेवलेप करके शहर में चक्रव्यूह की संरचना भी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

  बता दें कि बीते साल प्रदेश सरकार ने प्रमुख चौराहों व धार्मिक स्थलों के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया था। इस क्रम में पुलिस ने जिले में पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे। इन सभी कैमरों को एसपी दफ्तर में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था। वहां लगी बड़ी स्क्रीन पर पुलिस अधिकारी प्रत्येक स्थान के हालात देख सकते हैं। अब जिले के प्रमुख चार चौराहों पर स्कैनर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से जोड़ते हुए साफ्टवेयर में जिले भर के अपराधियों के फोटो अपलोड किए जाएंगे। इसके सामने से गुजरने के वाले प्रत्येक व्यक्ति की फोटो कैमरे में स्कैन हो जाएगा। स्कैन फोटो या उसका हुलिया अगर किसी शातिर अपराधी से मेल खाएगा तो कंट्रोल रूम में सायरन बजने लगेगा और कंट्रोल के निर्देश पर पुलिस उसे अगले प्वाइंट पर धर दबोचेगी। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए कवायद तेज कर दी है। अधिकारियों ने बैठक कर इस पर चर्चा भी की और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। सूत्रों की माने तो शानसादेश मिलने के बाद जिले में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी चल रही है। शहर के चार चौराहों पर ट्रायल के बाद जिले भर के प्रमुख स्थानों, हाईवे पर भी आईटीबेस्ड कैमरे लगाए जाएंगे।

जिले में पहले से लगे हैं 94 सीसीटीवी
अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए जिले में पहले से ही 94 कैमरे लगे हैं लेकिन इनमें से कुछ खराब हैं। इसके लिए पुलिस महकमा कई बार कार्यदायी संस्था से कह चुका है लेकिन सुधार न होने पर अब नोटिस की तैयारी चल रही है। अन्य कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


 शुरूआत में शहर के प्रमुख तीन-चार चौराहों पर कैमरे लगेंगे। इसके लिए विकास प्राधिकरण के द्वारा जिलाधिकारी ने 17 लाख रुपये का प्रावधान किया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सर्वे पूरा होते ही कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उदय शंकर सिंह, एएसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें