फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक माैत: शाैच करने गए साधु को नहर में खींच ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद मिली लाश; दहशत में ग्रामीण

Thu, 20 Aug 2026 09:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

साधु का शव भूड़ा नहर स्थित छीछामई पुल के समीप शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एका पुलिस ने शव की शिनाख्त हरिशंकर के रूप में करवाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। 
विज्ञापन
साधु का फाइल फाेटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे की भूड़ा नहर तक मगरमच्छ पहुंच गए हैं। बुधवार की सुबह शौच के लिए साधु हरिशंकर (58) पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। पैर पकड़कर पानी में खींचने के बाद उन्हें मार डाला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नहर से शव निकाला। घटना के बाद आसपास के गांवों में मगरमच्छ की दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीमें मगरमच्छ की तलाश में सर्चिंग अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन


एका के गांव यदुमपुर उबराई निवासी हरिशंकर (58) साधु जीवन यापन कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के पास स्थानीय नहर के किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान मगरमच्छ उनके पैर को अपने जबड़े में जकड़कर गहरे पानी में खींच लिया। काफी देर तक साधु नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने थाना एका पुलिस को सूचना दी। 

 

इसके बाद पुलिस ने बुधवार से नहर में तलाशी अभियान चलाया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे शिकोहाबाद में भूड़ा नहर स्थित छीछामई पुल के समीप शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एका पुलिस ने शव की शिनाख्त हरिशंकर के रूप में करवाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

 

नहर के किनारे गांवों में मगरमच्छ की दहशत
घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी है। मगरमच्छ के नहर में होने की जानकारी के बाद दर्जनों गांवों के निवासियों में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय वनकर्मियों और रेस्क्यू टीमों को अलर्ट कर दिया है। वन विभाग की टीम भूड़ा नहर, छीछामई पुल और उससे जुड़ी नहर की शाखाओं व आसपास के जलभराव वाले इलाकों में मगरमच्छ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ नहर किनारे जा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नहर या बंबों के किनारे अकेले न जाएं, विशेषकर तड़के और देर शाम के समय जलाशयों के पास जाने से बचें। बच्चों और मवेशियों को पानी से दूर रखें।

 
विज्ञापन

बचपन में ले लिया था संन्यास, नहीं की थी शादी
मृतक हरिशंकर के परिजनों ने बताया कि वे तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उन्होंने बचपन में ही संन्यास ले लिया था और विवाह नहीं किया था। वे कभी गांव के मंदिर तो कभी घर पर रहकर ईश्वर भक्ति में लीन रहते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

हरिशंकर पर बुधवार को एका थाना क्षेत्र में नहर किनारे मगरमच्छ ने हमला किया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनका शव बहकर शिकोहाबाद क्षेत्र की भूड़ा नहर में आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -शेखर सेंगर, सीओ शिकोहाबाद


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें