फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों के आठ कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Sun, 30 Apr 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों के आठ कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
विज्ञापन

शासन ने बालिका स्कूलों में कार्यरत पुरुष कर्मियों के नवीनीकरण पर लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में कार्यरत कर्मियों के नवीनीकरण पर रोक के आदेश से आठ कर्मियों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने सिर्फ महिला कर्मियों के ही नवीनीकरण के निर्देश दिए हैं। इसमें केंद्र सरकार से जारी एक आदेश का हवाला दिया है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के कर्मियों का नवीनीकरण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को करना है। इसके लिए महानिदेशक के आदेश की प्रतीक्षा हो रही थी। बृहस्पतिवार को मिले आदेश से विभाग में खलबली मची है। इसमें पुरुष कर्मियों के नवीनीकरण नहीं किए जाने का आदेश हैं। इसके बारे में बीते 20 अप्रैल को ही अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के आदेश को भी संलग्न किया है, जिसमें स्पष्ट हैं कि पुरुष कर्मियों का नवीनीकरण नहीं किया जाना है। केंद्र सरकार के निर्देश पर सिर्फ महिला कर्मियों का ही नवीनीकरण होना है। इसके साथ ही रिक्त हुए पदों पर महिला कर्मियों के चयन की प्रक्रिया करने का निर्देश हैं। इससे जिले के आठ कर्मियों की नौकरी जानी तय मानी जा रही है। जिले में करीब 15 सालों से लेखाकार, चपरासी आदि पदों पर पुरुषकर्मी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शासन के आदेश पर नवीनीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आदेश के बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। नए निर्देशों का पालन किया जाएगा। जो भी स्थिति होगी, उससे शासन को अवगत कराया जाएगा।
- पंकज चिमनानी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें