फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार का इनामी नाजिम गिरफ्तार,जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस और एसओजी टीम ने नगला मोती तिराहे से बीस हजार के इनामी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ थाना दक्षिण में बवाल सहित नौ से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार पांडेय नें पिछले दिनों जिले 51 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही कई पर बीस-बीस हजार का इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण सुशांत सिंह गौर एवं एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि बीस हजार के इनामी नाजिम नगला मोती चौराहे पर खड़ा है। थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण सुशांत गौर ने बताया कि नाजिम बाजे वाली गली नक्कारची टोला थाना दक्षिण का निवासी है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही उसके खिलाफ दो बवाल सहित करीब नौ मुकदमे थाना दक्षिण में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें