फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-नारखी पुलिस ने 25 हजार के इनामी रफीक को किया गिरफ्तार,जेल भेजा

विज्ञापन
नारखी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 25 हजार का इनामी बदमाश रफीक। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुलंदशहर जिले के 25 हजार के इनामी एवं होमगार्ड को गोली मारने के आरोपी रफीक को नारखी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस के साथ बाइक बरामद की है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा शीघ्र ही इसके भाई को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि जिले में अपराधियों के चल रहे सत्यापन का परिणाम है दूसरे जिलों के इनामी अपराधी गिरफ्त में आ रहे हैं। टूंडला सीओ देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना नारखी के एसएचओ विनोद कुमार, एसएसआई सौरभ शर्मा के साथ आलमपुर की पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम थाना फरिहा ईखू के निवासी रफीक पुत्र सलीम बताया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक कारतूस एवं सिरसागंज क्षेत्र से चोरी की बाइक बिना नंबर की बरामद की है। उन्होंने कहा उक्त आरोपी पर जिला बुलंदशहर में 25 हजार का इनाम घोषित है। बुलंदशहर जिले में 20 अक्तूबर 2018 को कोतवाली देहात में चेकिंग के दौरान होमगार्ड बदलू के गोली मारने के आरोप में वांछित चल रहा था। थाना पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें