फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेनों में जहरखुरानी कर चोरी करने वाला अपराधी गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला जीआरपी द्वारा गिरफ्तार जहरखुरान पुलिस
विज्ञापन
टूंडला। जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों को नशीले बिस्किट खिलाकर लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य प्रीतम सिंह (निवासी बाजना, मथुरा) को प्लेटफॉर्म नंबर 1/2 से गिरफ्तार किया है। जीआरपी प्रभारी मोनू आर्य के अनुसार, आरोपी ने 6 मई को टूंडला-इटावा पैसेंजर और 8 मई को फर्रुखाबाद पैसेंजर में यात्रियों को नशीले बिस्किट देकर क्रमशः 5700 और 4000 रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के बैग से पारले-जी बिस्किट, क्लोनाफिट टैबलेट के दो पत्ते, इंजेक्शन, सिरिंज, सिपलॉक्स आईड्रॉप और 6000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें