फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या 

Thu, 28 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
हत्या के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन
विज्ञापन
 मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ गांव के समीप बुधवार रात साइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के पेट पर चाकुओं से भी वार किए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। 
विज्ञापन

जरौली निवासी रवि जाटव पुत्र सिंहपाल सिंह जाटव खेरिया निवासी नेकसे हलवाई के साथ काम करता था। 24 अप्रैल की शाम को वह काम करने साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद न तो वह घर पहुंचा और  न ही परिजनों से उसका कोई संपर्क हुआ। गुरुवार सुबह पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी तो उनमें कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि रवि पांच भाईयों में चौथे नंबर का था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। रवि की हत्या को अंजाम देने वाले कौन थे? इसकी जानकारी परिवारीजन पुलिस को नहीं दे सके। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की जांच करने के साथ ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। 

लूट का नहीं था इरादा
रवि हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों का इरादा लूट का नहीं था। पुलिस ने मृतक के पास से करीब छह सौ रुपये, साइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इसलिए पुलिस लूट के इरादे से हत्या को अंजाम देने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


प्रेम संबंध भी हो सकते है हत्या का कारण
रवि की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के मामले से पुलिस का इनकार नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने के साथ ही प्रेम संबंध के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें