फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को गोली मारी, आगरा रेफर

Sun, 28 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
कोतवाली दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीनगर के समीप कुछ लोगों ने महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। वारदात के दौरान महिला लाइनपार क्षेत्र में रहने वाली अपनी मौसी के घर पैदल जा रही थी। घटना के पीछे मकान का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला करबला गली नंबर पांच निवासी रिजवान का रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरीगेट निवासी सूखे खां से मकान को लेकर विवाद है। रिजवान की पत्नी शबनम रविवार दोपहर लाइनपार थाना क्षेत्र की लेबर कालोनी निवासी मौसी के घर मुरलीनगर होते हुए जा रही थी। मुरलीनगर स्थित रेलवे लाइन के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने शबनम पर गोली चला दी। गोली शबनम के पेट में लगी और खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी। तभी आरोपी मौके से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा, जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाल दक्षिण केपी सिंह ने बताया कि शबनम अपने पति रिजवान के साथ करबला में एक मकान रहती है। उस मकान को लेकर रिजवान का कश्मीरीगेट निवासी सूखे खां से विवाद है। इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी गई थी लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें