फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने तक महिला के साथ दुष्कर्म

Sat, 16 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
तीन माह पूर्व अगवा की गई पीड़ित महिला आरोपियों बचकर परिवारीजनों के पास पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि उसके रिश्ते का भाई पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने साथ ले गया। बंधक बनाकर गैंग रेप किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन

नसीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह कानपुर देहात निवासी एक युवक के साथ हुआ था। 26 मार्च को मायके आने के लिए वह कानपुर से ट्रेन से शिकोहाबाद आई और वहां से आटो से घर के लिए चली। महिला का आरोप है कि रास्ते में गांव के समीप भट्ठे के पास उसे रिश्ते का भाई मिल गया। पिता की तबियत खराब और अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर वह उसे अपने साथ ले गया। उसे शिकोहाबाद के एक मकान में बंधक बना लिया। उसने और उसके साथियों ने दुष्कर्म किया। हत्या कर शव फेंकने की धमकी दी। उसे आगरा, एटा सहित थाना टूंडला क्षेत्र में रखा गया। कुछ दिन पहले उसे हिरनगांव के समीप एक मकान में रखा गया था। मौका पाकर वह निकल आई और पिता को फोन किया। पीड़िता ने थाना नसीरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पिता का कहना है कि उन्होंने तीन माह पूर्व बेटी के गायब होने पर कुछ लोगों के खिलाफ नसीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें