फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मारी गोली, आगरा रेफर

Sat, 20 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
क्षेत्र के युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। महिला का पति से अदालत में विवाद चल रहा है। तारीख करने के बाद महिला घर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव टीकामई निवासी फौरन सिंह की पुत्री नीरु का विवाह फ्रेंडस कॉलोनी इटावा निवासी महेंद्रसिंह के साक हुआ था। पति के विवाद के चलते उसका फिरोजाबाद की अदालत में मुकदमा चल रहा है। शनिवार को तारीख करने के बाद नीरु मैजिक से लौट रही थी। आबू नदी पुल के पास टीकामई मोड़ पर उतरकर घर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे उसके पति ने उसको गोली मार दी। महिला घायल होकर तड़पने लगी। राहगीरों के साथ आसपास के लोगों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला को गोली लगी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें