फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से किशोरी की मौत, 24 घायल 

Mon, 30 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
विज्ञापन
 ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से सोमवार को लतीफपुर गांव की एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये सभी लोग भागवत कथा समापन के बाद कलश विसर्जन करने यमुना घाट गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव लतीफपुर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ था। रविवार को भंडारे के साथ कथा का समापन हो गया था। सोमवार सुबह दो ट्रैक्टरों में कलश लेकर गांववाले इसे विसर्जित करने यमुना घाट गए थे। शाम को करीब चार बजे कलश विसर्जित करके घर लौटते समय जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली रामपुर और लतीफपुर गांव के बीच पहुंची। एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कंचन (17) पुत्री पप्पू निवासी नगला अतीसा भगवंतपुर, हाथरस की मौत हो गयी। वहीं लवली  (15) पुत्री महेश, शालू पुत्री राकेश, प्रीती पुत्र राजवीर, रेखा पत्नी  प्रेमचन्द्र, गुलाव सिंह पुत्र प्रेमचन्द्र, पोप सिंह उर्फ पप्पू पुत्र हीरालाल, सुखवीर, दीपू, शिशुपाल पुत्र पोप सिंह सहित करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


-------------
फोटो-टूंडला के रामपुर-लतीफपुर के मध्य हादसे का मंजर देखते ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें