फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़कर 151 बोरी पोषाहार चोरी

Mon, 30 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विकास खंड लोटन में सीडीपीओ के गोदाम का टूटा ताला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड लोटन स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने गोदाम में रखा 151 बोरी पोषाहार चोरी कर लिया है। मुख्य सेविका विमला देवी दस बजे जब कार्यालय पर पहुंचीं तो देखा कि गोदाम के फाटक की कुंडी टूटी हुई है और पोषाहार की बोरियां इधर उधर पड़ी थीं।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल मोबाइल से बाल विकास परियोजना अधिकारी बलिराम सिंह को दी। घटना की खबर सुनते ही वे आफिस आए और गोदाम का स्टाक मिलवाना शुरू किया। गिनती के बाद पता चला कि गोदाम से 151 बोरी पोषाहार गायब है।  
इस घटना के पहले अप्रैल माह मे भी 51 बोरी पोषाहार गायब हो गया था। जबकि एक चाभी आलमारी मे थी और एक चाभी परियोजना अधिकारी के पास थी । पोषाहार कैसे गायब हुआ यह अब तक पता नहीं चला। ताजा घटना के बाद एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिना विभागीय मिलीभगत के यह संभव नहीं है। सीडीपीओ बलराम सिंह ने लोटन कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक लोटन अटल बिहारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। विभागीय लोगों की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने में पोषाहार की चोरी संभव नहीं है। जांच की जारही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें