फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रही वृद्धा को मारी गोली

Tue, 16 May 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जमीन के विवाद में वृद्धा को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रुधेमई में सोमवार की रात आरोपियाें ने घर के बाहर सो रही वृद्धा को गोली मार दी। गोली हाथ में लगी है। घायल वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव रुधेमई निवासी हरदेवी (60) पत्नी अमर सिंह सोमवार रात घर के बाहर चारपाई पर लेटी थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और वृद्धा पर गोली चलाना शुरू कर दिया। एक गोली वृद्धा के हाथ में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ी। वृद्धा के परिवारीजन भी जाग गए। घायल वृद्धा को परिवारीजन देर रात थाना सिरसागंज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। उधर, पीड़ित वृद्धा के बेटे सुखवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश और चरन सिंह निवासी लोहियानगर थाना उत्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुखवीर का कहना है कि आरोपियों से संपत्ति का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें