फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी

Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर आरोपी इकरार किशोरी के साथ पांच माह से दुष्कर्म करता रहा। इसका खुलासा किशोरी के गर्भवती होने पर परिवारीजनों को हो सका। पीड़ित परिवारीजनों ने रसूलपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी इकरार का मोहल्ले के ही एक परिवार के यहां आना जाना था। इस दौरान इकरार ने दूसरे परिवार की किशोरी से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी इकरार किशोरी से तकरीबन पांच माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और तभी किशोरी गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद किशोरी ने इकरार से शादी के लिए कहा तो उसने हाथ खड़े कर दिए। इस पर किशोरी ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर परिवारीजनों के होश फाख्ता हो गए। पीड़ित परिवारीजन रविवार शाम किशोरी को लेकर रसूलपुर थाना पहुंचे। रसूलपुर पुलिस को पूरे घटना से अवगत कराते हुए इकरार और उसके परिवारीजनों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर रसूलपुर पुलिस देर रात किशोरी का मेडिकल कराया । कोतवाल रसूलपुर डा. विनोद पायल ने बताया कि पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर इकरार, दिलशाद, इरशाद और अब्दुल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी गर्भवती है। उसके साथ इकरार ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें