फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 19 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
किशोरी का फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
थानांतर्गत ग्राम हाजीपुर बैजुआ में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामवासियों ने पिता व सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई।
शनिवार सुबह पांच बजे मकान के ऊपरी कमरे में सो रही किशोरी पूजा (17) पुत्री जीवन सिंह निवासी ग्राम हाजीपुर बैजुआ को उसके पिता ने उसके कमरे में लगी लोहे की सरिया पर दुपट्टे से बनाए फंदे से लटकते हुए पाया। 
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर ग्रामवासियों ने जीवन सिंह व सौतेली मां विमलेश देवी के साथ मारपीट कर डाली। मारपीट से विमलेश को गंभीर चोटें आईं। पूजा हाईस्कूल की छात्रा थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सौतेली मां ने गला घोंटकर पूजा की हत्या कर दी है क्योंकि उसकी शादी में रुपया खर्च करना पड़ता। इस संबंध में मां विमलेश व पिता जीवन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम खेत पर आलू में पानी लगाने के दौरान काम न करने पर पूजा को डांट दिया था। वह रात में ऊपर बने कमरे में सोने चली गई। सुबह पांच बजे पिता ने ऊपर जाकर पूजा को जगाया और कहा कि आलू में पानी लगाने जा रहे हैं, तुम भी आ जाना। इसके बाद जीवन खेत पर चला गया। पूजा के न आने पर वह घर आया और आवाज लगाई। इसके बाद ऊपर गया। कमरे में पूजा को फंदे पर लटका देख उसने उसे फंदे से उतार लिया और शोर मचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। 
विज्ञापन


पूजा और उसके भाई को पाला
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। सौतेली मां विमलेश ने बताया कि 2003 में जीवन सिंह की पत्नी, पति और दो बच्चों अजय व पूजा को छोड़कर चली गई थी। 2006 में जीवन सिंह के साथ उसकी शादी हुई। उसके दो बच्चे रमन (5) व काजल (2) हैं। उसने पूजा और अजय को अपने बच्चों की तरह पाला है। अजय दिल्ली में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। काम में हाथ न बंटाने पर उसे डांट दिया था। इसी बात पर गुस्सा होकर उसने फांसी लगा ली।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें