फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय मित्तल अपहरणकांड : बाक्सर तक पहुंची पुलिस

Tue, 23 May 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
संजय मित्तल।
विज्ञापन
उद्योगपति संजय मित्तल अपहरणकांड के आरोपियों पर शिकंजा कसने में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली दिख रही है। पुलिस गैंग लीडर बाक्सर के करीब पहुंच गई है। बाक्सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम एसओजी के साथ एनसीआर में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

उद्योगपति संजय मित्तल अपहरण कांड के बाद पुलिस के लिए सिर दर्द बने बॉक्सर तक पुलिस पहुंच गई है। बाक्सर के ठिकाने का पुलिस को पुख्ता सुराग लग गया है। उसकी गिरफ्तारी को पिछले कई दिनों से पुलिस की टीमें राजस्थान के कई जिलों के साथ एनसीआर में डेरा डाले हुए थी। सोमवार देर रात पुलिस को एनसीआर में बॉक्सर के सटीक ठिकाने के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने यहां पर दबिशें दी। इस दौरान पुलिस को सफलता भी मिल गई। पुलिस अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने केवल इतना बताया कि कुछ जानकारियां हाथ लगी है। टीम प्रयास कर रही है। गिरफ्तारी जल्द करने के साथ ही घटना का खुलासा भी जल्द किया जाएगा। फिलहाल एसओजी के साथ पुलिस की अन्य टीमें एनसीआर में बॉक्सर की गिरफ्तारी को डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें