डीएम से मिलने पहुंचे एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र।
एफएच मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग छात्र्त्राओं के साथ्थ अभद्रता व मारपीट के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मेडीकल कालेज के कार्यवाहक प्रध्धानाचार्य सहित पांच के विरुद्ध मारपीट व छेड़छाड़ की ध्रिपोर्ट दर्ज की गयी है। बताते चलें कि आगरा रोड स्थित एफएच मेडिकल कालेज में सत्र 2014-15 में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के प्रवेश लेने के बाद से अभी तक उनकी परीक्षाएं नहीं कराई गई हैं। जबकि तृतीय सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने कई बार परीक्षाओं को लेकर कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की थी, किंतु कोई संतुष्ठ जबाव नहीं मिल रहा था। ऐसे में गत सोमवार को कालेज में एमसीआई के आने पर छात्र-छात्राओं ने इस पैनल से मिलकर शिकायत करने की योजना बनायी थी। वे एक छात्रा के नेतृत्व में शिकायत के लिए जा रहे थे तभी प्रधानाचार्य का कार्य देख रहे सुमित पाठक ने छात्रा से अभद्रता कर दी थी।
विरोध करने पर शिक्षिका व अन्य स्टाफ ने अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। तब उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा किया तो कालेज स्टाफ ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। इस मामले में छात्राओं ने पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर पर प्रधानाचार्य सुमित पाठक, कालेज स्टाफ मोहिनी, रोहिनी, शिक्षिका पवनप्रीत व योगेन्द्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।