फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पुत्र को गोली मारकर किया घायल

Wed, 10 May 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाक्षेत्र नसीरपुर के पुन्नछा के प्रधान कमलेश यादव के पुत्र संजय यादव (23) को बुधवार दोपहर पल्सर सवार युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे यहां के जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना की रिपोर्ट समाचार लिखे जाने तक दर्ज नहीं कराई गई है।

संजय यादव (23) अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, रास्ते में पल्सर सवार तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान संजय के दो गोली लगीं, एक गोली बांह में और एक कंधे के नीचे। इससे घायल होकर संजय गिर गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि हमलावर संजय को मरा समझ बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन संजय को यहां के जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। यहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि बाइक सवार तीन हमलावर थे इनसे उनकी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2016 में तीन अप्रैल को थाना नसीरपुर के गांव बलारपुर के पास पूर्व प्रधान सूरज कुमार और उनके छोटे भाई इनाम सिंह की हत्या कर दी गई थी। सूरज के रिश्तेदार रवि और गोविंद निवासी जैतपुर थाना बाह, आगरा घायल हुए थे। इस हत्याकांड में वर्तमान प्रधान कमलेश और उनके साथियों के विरुद्ध सूरज के भाई रामसंत ने थाना नसीरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें