फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु भागा

Wed, 10 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाने के एक गांव में दुष्कर्म से गर्भवती किशोरी का आरोपी तमिलनाडु है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की। तब इसका पता चला। पुलिस ने आरोपी का वारंट जारी करा लिया है। जल्द ही उसकी तलाश में रवानगी कर सकती है। बता दें दुष्कर्म पीड़िता के साथ पांच माह पहले दुष्कर्म किया गया था। घटना की एफआईआर के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में चार से पांच माह का गर्भ होने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके गांव और रिश्तेदारों के घर पहुंची। आरोपी का कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस परिवार के लोगों से सख्ती से पेश आई। दो दिन तक आरोपी के करीबी लोगों को पुलिस ने थाने में बैठाए रखा। जिसके बाद आरोपी की लोके शन तमिलनाडु में होने का खुलासा हुआ। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जल्द ही तमिलनाडु जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें