फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनरकिलिंग पर अटकी पुलिस के शक की सुई

Tue, 13 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। कुतकपुर में कच्चे कुएं में मिले मां-बेटी के शव और जीवित मासूम की शिनाख्त कर ली गई। वह मूलरूप से एटा के रहने वाले थे। महिला पति और दो बच्चों के साथ उत्तर कोतवाली क्षेत्र के किशननगर में किराए पर रह रही थी। पुलिस इस केस को ऑनरकिलिंग मान रही है हालांकि कार्रवाई के नाम पर उसने कहा कि यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि सोमवार रात कुतकपुर के जंगल में कच्चे कुएं में मां-बेटी के शव और जीवन बच्चा मिला था। उसे अस्पताल भिजवाया गया। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे रामू प्रजापति ने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी सीमा, बेटीतनु (3) और बेटे देव उर्फ देवू (7) के रूप में की। रामू ने पुलिस को बताया कि वह एटा के रिजोर स्थित रिजोर नगरिया के रहने वाले हैं। 14 साल पहले उसने घर से भागकर सीमा से शादी की थी। तब से सीमा का अपने मायके आना-जाना नहीं रहा। वह रक्षाबंधन और भाई दूज पर भी अपने मायके नहीं गई। नौ अक्तूबर को रामू ने किशननगर में वीरपाल के मकान को किराए पर लिया और परिवार के साथ रहने लगा। बीते रविवार की शाम जब वह घर पहुंचा तो पत्नी और बच्चे नहीं मिले। आसपास पूछा तो बताया गया कि देव के मामा भूरा का फोन आया था, कि मां की तबियत खराब है। इसके बाद ही सीमा अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। जानकारी पर रामू अपनी पत्नी की बहन रामादेवी निवासी दौकेली के पास गया। वहां बताया गया कि ऐसा कुछ नहीं, मां की तबियत तो ठीक है। यहीं से रामू का माथा ठनका। उसने पत्नी और बच्चों की काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला।

इनसेट बाक्स......
रामू के गांव की ही रहने वाली थी सीमा
फीरोजाबाद। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे कोतवाल नारखी श्रवण कुमार राना को जिला अस्पताल में रामू ने बताया कि सीमा के तीन भाई हैं। बड़ा राजू, मझला भूरा और छोटा गुड्डू। दरअसल, सीमा उसी के गांव की रहने वाली थी। गांव में रामू के पिता अपने छोटे पुत्र के साथ रहते हैं। समीप ही सीमा का परिवार रहता है।
विज्ञापन


वर्जन.......
मामला प्रथम दृष्टया ऑनरकिलिंग का लग रहा है। अभी तक पीड़ित रामू ने तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर दी गई तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में रामू ने सीमा के भाई भूरा पर शक जताया है।
विज्ञापन

                                               - श्रवण कुमार राना, कोतवाल नारखी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें