फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाहिनी में सपा-भाजपा समर्थकों में पथराव और फायरिंग

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांव डाहिनी में बवाल के बाद घटना की जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
थानातंर्गत ग्राम डाहिनी में मंगलवार की सुबह वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर एक घंटे तक पथराव और फायरिंग हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी ग्रामीण और एसडीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन

ग्राम डाहिनी में चुनावी रंजिश के चलते सुबह साढ़े 10 बजे भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने आ डटे। आरोप है कि सपा समर्थकों ने भाजपा समर्थक प्रधान राहुल यादव के आवास पर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस पर प्रधान द्वारा  डायल 100 पर फोन किया गया लेकिन आधा घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। उन्होंने डीएम, एसपी को फोन मिलाया लेकिन फोन नहीं उठे। जब डायल 100 गाड़ी गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे घुसने नहीं दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सोमपाल सैनी, एसडीएम अंबरीश कुमार बिंद, सीओ अजय कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंच गये। इस बीच प्रधान समर्थकों को जैसे ही जानकारी मिली वे भी विरोधियों पर पथराव करने लगे। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। पथराव से दिव्यांग अवनीश, संजू, शिवकेश, कुलदीप, अनुराग, अनुज, मनोज घायल हो गये। इस बीच आसपास के थानों का फोर्स तथा एसपी ग्रामीण विकास कुमार वैद्य, सीओ सिरसागंज राजेंद्र कुमार यादव व सीओ सदर भी पहुंच गये। फोर्स के पहुंचते ही पथराव कर रहे लोग भाग गये। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने प्रधान राहुल यादव से घटना की जानकारी ली।
वहीं प्रधान विरोधी लोगों का आरोप था कि प्रधान पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव और फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की। इस बीच सीओ सिरसागंज राजेंद्र सिंह को सपा समर्थकों ने एक रायफल सौंपते हुए आरोप लगाया कि फायरिंग के दौरान प्रधान समर्थकों ने इस रायफल का प्रयोग किया था। पुलिस ने इस रायफल को अपने कब्जे में ले लिया है। गांव में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो परिचय- ग्राम डाहिनी में पथराव से पटी गांव की एक गली। फोटो संख्या पी-102
ग्राम डाहिनी में पथराव व फायरिंग की घटना के बाद पहुंचा फोर्स । फोटो संख्या पी-103
ग्राम प्रधान डाहिनी राहुल यादव से घटना की जानकारी करते पुलिस अधिकारी । फोटो संख्या पी-104
ग्रामीण द्वारा सौंपी गई रायफल को देखते हुए सीओ सिरसागंज  राजेंद्र सिंह । फोटो संख्या पी-105
दिनेश बैजल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें