फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक की हत्या, कार लेकर फरार बदमाश

Tue, 02 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
टैक्सी चालक की हत्या, कार लेकर फरार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड से टैक्सी भाड़े पर ले जाकर अज्ञात बदमाशों ने टैक्सी लूटकर चालक की हत्या कर दी। चालक का शव अछनेरा के सिकंदरा बंबे पर मिला है।
विज्ञापन

 टूंडला के अनामिका टाकीज स्थित गुलाब नगर निवासी नरेंद्र शर्मा 42 पुत्र बनवारीलाल शर्मा टूंडला रेलवे स्टेशन स्थित टैक्सी स्टैंड से टैक्सी चलाने का कार्य करता था। रविवार रात्रि 10 बजे करीब नरेंद्र की सेलो कार को कुछ लोगों ने मथुरा के आनंद इंजीनियरिंग कालेज के लिए बुक किया था। नरेंद्र ने अपनी पत्नी रजनी को फोन कर मथुरा जाने की बात कही थी। सोमवार सुबह तक जब नरेंद्र वापस घर नहीं लौटा तो पत्नी ने मोबाइल पर संपर्क किया, किंतु उसका नंबर स्विच ऑफ था।
पत्नी ने परिजनों को जानकारी देते हुए सुबह से दोपहर तक नंबर मिलाया, इसके साथ ही उसकी हर संभव स्थान पर खोज की, किंतु उसका कहीं पता न चला। तब परिजनों ने देर सायं पुलिस में उसके लापता होने की तहरीर तथा उसके साथ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की। मंगलवार सायं परिवारीजन उसकी तलाश करते हुए सिकंदरा पहुंचे तो पता चला कि अछनेरा पुलिस ने एक अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर देखा तो शव नरेंद्र का ही था। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक चालक नरेंद्र का शव अछनेरा क्षेत्र के सिकंदरा बंबे पर मिला है। लोगों के मुताबिक दो बाइक सवार बरसात के दौरान बंबे में बहाने लाए थे, किंतु वहां लोगों को देख वे पटरी पर ही शव फेंककर भाग गए। नरेंद्र की हत्या जूते के फीते से गला दबाकर की गयी है। उसकी कार का कोई पता नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार को लूटने के बाद हत्या की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें