फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किसान का मुंड और हड्डियां बरामद

Thu, 25 Aug 2016 11:42 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
अगवा किसान का मुंड और हड्डियां बरामद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
परिवारीजनों ने घेरा थाना, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन

हत्या के बाद शव के टुकड़े कर गाड़ दिए थे गड्ढों में
थाना क्षेत्र के गांव मुनिया खेड़ा से नौ अगस्त को अगवा किसान महावीर की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर गड्ढों में गाड़ दिए थे। दो हत्यारोपियों से हुई पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना पर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। थाने के घेराव के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर किसान के सिर, हाथ व पैरों की  हड्डियां बरामद की और उन्हें जेल भेज दिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव के अवशेषों की जांच की।
बुधवार रात पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी श्रीकिशन और भरत सिंह को गिरफ्तार किया था। गुरुवार सुबह इनकी गिरफ्तारी की जानकारी पर मृतक  के परिवारीजनों और ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। ये लोग गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की इनसे नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने आरोपियों सेे की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि महावीर की हत्या कर शव  गांव डोरसा से गुजरने वाली सेंगर नदी किनारे दफनाया गया है। पुलिस परिवारीजनों को साथ लेकर वहां पहुंची और खोदाई शुरू करा दी। खोदाई के दौरान एक गड्ढे के अंदर से पुलिस ने महावीर सिंह का सिर, शर्ट, बनियान, एक चादर, सिर, हाथ और पैर की हड्डियां बरामद की है। पुलिस का कहना है कि इन्होंने हत्या के बाद शव के टुकड़े करके अलग-अलग गड्ढे में दबा दिए थे। धड़ और शरीर के अन्य अवशेषों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 बता दें, गांव मुनिया खेड़ा निवासी महावीर सिंह (50) नौ अगस्त की शाम को लापता थे। उनके बेटे जितेंद्र ने गांव के ही अर्जुन, श्रीकिशन और भरत सिंह पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया था कि शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में महावीर की हत्या कर शव गांव के बाहर से गुजर रही नहर के किनारे दफना दिया था। पुलिस ने उसके बताए स्थान पर खोदाई कराई लेकिन शव नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन को जेल भेज दिया।
रिमांड पर लिए जाएंगे आरोपी
थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि बुधवार रात भरत सिंह और श्रीकिशन को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने महावीर सिंह की हत्या की बात स्वीकार करते हुए उस स्थान के बारे में बताया दिया था, यहां शव दफनाया गया था। शव को बरामद करने के लिए वह जा रहे थे। तभी पीड़ित थाने आ गए। इसके चलते आरोपियों को आनन-फानन में जेल भेजना पड़ा और उसने पूछताछ नहीं हो सकी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटना का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने की घटना की निंदा
थाना नारखी पहुंचे भाजपा नेता हनुमंत बघेल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, नरेश बघेल, ललित कुमार, कौशलेंद्र कुमार सिंह आदि ने घटना की निंदा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि पुलिस यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो आंदोलन की स्थिति नहीं आती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें