इसराना। चारों ने बुधवार को इसराना बाजार की तीन और शाहपुर में एक दुकान को निशाना बना डाला। चोर दो दुकानों से लाखों का माल ले गए। जबकि, दो दुकानों का सेंटर लॉक नहीं टूटने से वह बच गईं। दुकानदार राकेश कुमार और भूषण छौक्कर ने पुलिस को दी शिकायत दी है।
राकेश कुमार निवासी शाहपुर ने बताया कि उसकी शाहपुर के मेन स्टैंड पर संजय टेलीकॉम के नाम से दुकान है। वीरवार सुबह उसे दुकान का ताला टूटा होने की सूचना मिली। वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान से करीब 80 हजार रुपये के नए मोबाइल और अन्य सामान गायब था।
दूसरी वारदात के बारे में भूषण छौक्कर निवासी चुलकाना ने बताया कि इसराना मेन बाजार में उनकी कृष्णा कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान है। इसमें आइडिया केयर भी चलाते हैं। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने पहले दुकान का ताला तोड़ा, फिर गेट का शीशा तोड़कर दुकान से आठ नेट सेटर और दो मोबाइल समेत अन्य सामान ले गए।
भूषण छौक्कर के अनुसार चोर करीब 30 हजार का सामान चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने इसराना बाजार में एक हलवाई और एक अन्य मोबाइल शाप पर भी चोरी की कोशिश की। दोनों दुकानों का सेंटर लॉक न खुलने से वहां वारदात नहीं हो सकी। पीड़ित दुकानदार संजय टेलीकॉम शाहपुर के संचालक राकेश कुमार निवासी शाहपुर और कृष्णा कम्यूनिकेशन इसराना के संचालक भूषण छौक्कर निवासी चुलकाना ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों केस में कार्रवाई शुरू कर दी है।