फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को प्रधान पति ने पीटा, कागजात फाड़े

Wed, 10 May 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली चेकिंग कर लौट रहे अवर अभियंता पर प्रधान पति और आठ-दस लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने जेई पिटाई के साथ गाड़ी में रखे कागजात भी फाड़ दिए। वहीं, अन्य कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। थाना नारखी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एक्सईएन आरबी रॉय के निर्देश पर नगला रामकुंवर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति टीम के साथ सुबह नौ बजे बिजली चेकिंग करने गए थे। इसके बाद विभाग में अनुबंधित गाड़ी से 12 बजे बिजलीघर लौट रहे थे। इसी बीच प्रधान पति योगेश पाल सिंह, प्रदीप कुमार आदि आठ-दस लोगों ने बाइक लगाकर जेई की गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद जेई की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गाड़ी में रखे विभागीय रिकार्ड को फाड़ दिया, काफी कागजात अपने साथ ले। इस दौरान अन्य लाइनमैन खुर्शीद अली, दिनेश कुमार, चालक अखिलेश ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। जेई ने एक्सईएन, एसडीओ व संगठन के पदाधिकारियों को मामले की सूचना दी। एसडीओ प्रवीन कुमार, धर्मेंद्र राजपूत, यशपाल सिंह, अवनीश कुमार सहित कई जेई मौके पर पहुंचे। एक्सईएन के निर्देश पर थाना नारखी में प्रधान पति अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें