फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहटी एक्सप्रेस से युवक को फेंका, घायल

Sat, 22 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन
 सीट को लेकर विवाद में युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के अलीद्वारपुर के गांव सहायपाता निवासी शंभू पुत्र नरेंद्र राय गुवाहटी एक्सप्रेस से जोधपुर जा रहा था। इटावा निकलने के बाद दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। इसके चलते ट्रेन की बोगी में अफरा-तफरी मची गई। इस पर शंभू ने घटना का विरोध किया। आरोप है कि एक युवक ने शंभू को ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसका सामान भी ट्रेन में चला गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह जोधपुर में शटरिंग का काम करता है। वह ट्रेन से अकेला यात्रा कर रहा था। वहीं युवक को ट्रेन से फेंके जाने की जानकारी पर थानाध्यक्ष जीआरपी फीरोजाबाद और जीआरपी थानाध्यक्ष टूंडला का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। न ही उनके द्वारा किसी व्यक्ति को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें