फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूली वाला खेत में कटते हैं चोरी के चार पहिया वाहन

Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी की गाड़ियां बरामद की।
विज्ञापन
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरीगेट मूलीवाला खेत स्थित एक कबाड़ी के यहां चोरी की गाड़ी काटी जाती है। इसका खुलासा औरैया और रामगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के बाद हुआ। इस दौरान मौके से दो बोलेरो मैक्स लोडिंग कटी हुई तथा दो कार बरामद की गई है, जो दिल्ली नंबर की है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की गाड़ियोें की नंबर प्लेटें भी मौके से बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

बदमाशों ने एक मार्च की रात औरैया के थाना अजीतमल के बाबरपुर शास्त्रीपुरम निवासी आढ़ती सतीश चंद्र पोरवाल और जितेंद्र कुमार की बोलेरो लोडिंग मैक्स चोरी कर ली थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस बीच अजीतमल थाने पर तैनात उपनिरीक्षक को जानकारी हुई किचोरी की गई गाड़ियों को फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरीगेट मूली वाला खेत में कबाड़ी आफाक के यहां बेची गई हैं। अजीतमल पुलिस पीड़ित को लेकर रामगढ़ थाना पहुंची और घटनाक्रम से अवगत कराया। रामगढ़ थानाध्यक्ष भी औरैया पुलिस के साथ बताए गए स्थान पर दबिश देकर आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। औरैया से चोरी करके लाई गई बोलेरो मैक्स लोडिंग वाहन कटे हुए हालत में मिले। वहीं दिल्ली नंबर की दो कारों को रामगढ़ पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम से बरामद किया। रामगढ़ थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बरामद की गई गाड़ियां चोरी की हैं। उनके मालिकों को पता लगाया जा रहा है। अजीतमल पुलिस आसिफ को साथ ले गई है। कबाड़े के गोदाम से दिल्ली, हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशों के वाहनों की नंबर प्लेट भी बरामद हुई है।
श्रमिक नेता का भाई है आरोपी
क्षेत्रीय लोगों की माने तो आरोपी आफाक श्रमिक नेता का भाई है। गोदाम के पास ही आरोपी का घर भी है। श्रमिक नेता ने चुनाव भी लड़ा था।
रामगढ़ और रसूलपुर क्षेत्र में कटतीं हैं चोरी की गाड़ियां
 रसूलपुर थाने के सामने जहां चोरी की गाड़िया खुले आम काटी जाती है। वहीं रामगढ़ थाना क्षेत्र में इससे अछूता नहीं है। कई बार पुलिस ने गैर जिले और अन्य प्रदेश की पुलिस के साथ दबिश देकर गाड़ियों को बरामद भी किया है।  वहीं, सूत्रोें की मानें तो चोरी की गाड़ियों को काटने के लिए कबाड़ियोें के हाथ इसलिए नहीं कांपते। वे थाने से लेकर चौकियाें तक बैठकी लगाते हैं। साथ ही पुलिस का उन पर हाथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें